आरजीकर अस्पताल कांड में न्याय की मांग पर अनोखा प्रदर्शन, संदीप घोष का पिंडदान



दुर्गापुर :- दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 24 के निवासियों ने अर्जुन बांध इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। इलाके के लोगों ने विरोध करने का अनोखा तरीका अपनाया। एक तरफ जहां लोगों ने आरजीकर अस्पताल कांड की पीड़िता को इंसाफ देने की मांग पर मोमबत्ती जलाई। वही आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पिंडदान कराया। महालय से ठीक 1 दिन पहले मंगलवार की रात अर्जुन बांध जलाशय के किनारे तमाम लोग इकट्ठा हुए तथा पीड़िता को इंसाफ देने की गुहार लगाते हुए उसकी याद में मोमबत्ती जलाई। साथ ही मां दुर्गा के आगमन और असली दोषियों को सजा देने की प्रार्थना की गयी़।



स्थानीय लोगों ने कहा कि पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिला है। पूरे राज्य में जगह-जगह आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की जितनी भी कड़ी शब्दों में निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि महालया से ठीक 1 दिन पहले यह विरोध जताया गया क्योंकि महालय के दिन पितृपक्ष का समापन होने के साथ ही देवी पक्ष का आह्वान होता है। इसलिए संदीप घोष का भी पिंडदान करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments