Durgapur NIT के छात्र का फंदे से लटकता शव बरामद होने से सनसनी



दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अर्थात एनआईटी के सेकेंड ईयर के मेधावी छात्र की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई। परीक्षा देने के बाद हॉस्टल में उसका लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्पण घोष मैकेनिकल विभाग का द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसकी परीक्षा चल रही थी। वह हॉस्टल लौटा तो वहां कोई नहीं था।


कुछ देर बाद उसके सहपाठी हॉस्टल गए तो अर्पण को फंदे पर लटका पाया। जैसे ही NIT के अधिकारियों को सूचना मिली, तुरंत दुर्गापुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत छात्र का घर हुगली जिले के बैंडल में बताया जाता है। लेकिन परीक्षा के बाद इस प्रतिभाशाली छात्र की फंदे से लटकती हुई लाश क्यों मिली? एनआईटी के निदेशक ने कहा कि ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पढ़ाई के अलावा छात्र ने NIT के विभिन्न आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभाई। हमें भी उनकी मौत का कारण समझ नहीं आ रहा है.' उसे फंदे से उतारकर स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से हमें गहरा आघात पहुंचा है.' हमने मृतक छात्र के परिवार को घटना की जानकारी दे दी हैं।


 अर्पण की मौत कैसे हुई? दुर्गापुर थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments