दुर्गापुर :- मिशन निर्मल बांग्ला के तहत दुर्गापुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में घर-घर से कूड़ा कचरा संग्रह करने का अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में अब नगर निगम के 34 नंबर वार्ड में भी घर घर से कूड़ा कचरा संग्रह करने का कार्य शुरू हुआ। सोमवार को वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कूड़ा ढोने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य धर्मेंद्र यादव, पूर्व पार्षद रविंद्र कुमार, एसआई विजय ठाकुर और मिंटू चौधरी ने कूड़ा ढोने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दरअसल वार्ड में घर-घर से गिला एवं सूखा कूड़ा संग्रह करने के लिए अलग-अलग बाल्टी प्रदान की गई है निर्मल बंधु हर रोज वैन लेकर घर घर पहुंचेंगे और पूरा संग्रह करेंगे इस दौरान उनके साथ निर्मल साथी भी रहेंगी।
प्रशासक बोर्ड के सदस्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से दुर्गापुर नगर निगम के लगभग 37 वार्डों में घर-घर से कूड़ा संग्रह करने का कार्य शुरू हो चुका है। सिर्फ चार-पांच वार्डों में यह कार्य बाकी था और वहां भी जल्द ही इसे शुरू करने की योजना है। घर घर से संग्रह किए गए कूड़े को एक जगह इकट्ठा करके शंकरपुर डंपिंग ग्राउंड ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि ग्रीन दुर्गापुर क्लीन दुर्गापुर के मिशन को आम जनता की भागीदारी से सफल बनाया जाए।
पूर्व पार्षद रविंद्र कुमार ने कहा कि शुरू से ही इस वार्ड में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घर-घर से कूड़ा संग्रह का जो अभियान शुरू किया गया है। इसमें आम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।
0 Comments