Madhyamik Exam Results 2023 : 86 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण, कटवा का देवदत्त माझी बना टॉपर


कोलकाता :- इस वर्ष की पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित हुआ है। इस साल माध्यमिक परीक्षा 23 फरवरी से शुरू हुई थी। परीक्षा चार मार्च को समाप्त हुई थी। बोर्ड ने दो महीने की परीक्षा के बाद परिणाम घोषित किया है। इस साल 6 लाख 37 हजार 105 परीक्षार्थी माध्यमिक में शामिल हुए थे। इनमें 5 लाख 48 हजार 909 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 76 दिनों के बाद परिणाम घोषित किया गया। पुरुष परीक्षार्थियों की तुलना में महिला परीक्षार्थियों की संख्या 22 प्रतिशत अधिक थी।


माध्यमिक परीक्षा में कटवा दुर्गादासी चौधरानी उच्च विद्यालय के देवदत्त मांझी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं और उन्हें सर्वाधिक 697 अंक मिला हैं। राज्य में सँयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर पूर्व बर्दवान के शुभम पाल और मालदा के रिफत हसन सरकार हैं। दोनों को बराबर 691 अंक प्राप्त हुए है।


माध्यमिक परीक्षा में कुल मिलाकर 86 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल यह 86.60 फीसदी था। टॉप टेन में 16 जिलों के 118 छात्र छात्राएं हैं। मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा मालदा के छात्र हैं।


माध्यमिक परीक्षा में राज्य भर के 3 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है उसकी सूची निम्न प्रकार से है 


पहले स्थान पर :

देवदत्त मांझी, कटवा दुर्गादासी चौधुरानी हाई स्कूल, पूर्वी बर्दवान। माध्यमिक परीक्षा में 697 अंक मिले हैं। 


दूसर स्थान :

1) शुभम पाल, बर्दवान म्यूनिसिपल हाई स्कूल। प्राप्त अंक 691 है।

2) रिफत हसन सरकार, मालदा रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यामंदिर। प्राप्त अंक 691 है।


तीसरा स्थान :

1) सन्दूक मंडल, तकी रामकृष्ण मिशन। प्राप्त अंक 690 है।

2) सौम्यदीप मल्लिक। बाराचंपा देउलिया हाई स्कूल। उत्तर 24 परगना। प्राप्त अंक 690 है।

3)मोहम्मद सरबर इम्तियाज। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यामंदिर। मालदा। प्राप्त अंक 690 है।

Post a Comment

0 Comments